लेहंबर हुसैनपुरी की साली के गंभीर आरोप


जालंधर: – (कुणाल तेज़ी / परमजीत पम्मा / जसकीरत राजा) अब एक बार फिर पंजाबी गायक लेहंबर हुसैनपुरी की साली रजनी की तरफ से उन पर गंभीर आरोप लगाए गए है। रजनी ने अपने पति बन्नी अरोड़ा के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लेहंबर हुसैनपुरी पर गंभीर आरोप लगाए है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रजनी ने कहा कि लेहंबर हुसैनपुरी से उनकी जान को खतरा है। उसने साफ़ कहा कि लेहंबर हुसैनपुरी उसको और उसके परिवार को नुक्सान पहुंचा सकता है।
इतना ही नहीं उनके पति ने कहा कि लेहंबर हुसैनपुरी उनको बार-बार दबाव बना रहा है कि जो भी प्रूफ उसने रखे है उनको डिलीट किया जाए। उन्होंने कहा कि सिंगर के खिलाफ उनकी पास कई वीडियो है जिनमें वो अपनी पत्नी को मारता नजर आ रहा है, इतना ही नहीं वह अपने बच्चों पर भी जुल्म कर रहा है। ऐसे में उसे वीडियो और तस्वीरों को डिलीट करने का दबाव बनाया जा रहा है।
पंजाबी गायक लेहंबर हुसैनपुरी के घर का विवाद बीते दिनों बेहद गरमाया था। इतना ही नहीं काफी उलझने के बाद महिला कमीशन के हस्तक्षेप के बाद इसको सुलझा लिया गया था।

One thought on “लेहंबर हुसैनपुरी की साली के गंभीर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!