26 मार्च के बंद को कामयाब बनाने के लिए दूध-सब्जी की सप्लाई भी बंद करने की घोषणा की

जालंधर :-(परमजीत पममा/कूशाल तेजी/लवजीत):कृषि कानून रद करने व केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर किसानों को अन्य संगठनों का समर्थन मिला है। 26 मार्च के बंद को कामयाब बनाने के लिए दूध-सब्जी की सप्लाई भी बंद करने की घोषणा की गई है। बंद के दौरान केवल एंबुलेंस व स्वास्थ्य सेवाएं व सेना की इमरजेंसी सेवाओं को छूट मिलेगी। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के महासचिव कुलविंदर सिंह मसियाना ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। महासचिव कुलविंदर सिंह मसियाना ने कहा कि लोग सुविधा के लिए एक दिन पहले ही दूध व अन्य जरूरी वस्तुएं खरीद लें। 26 मार्च को सुबह 6 से लेकर शाम 6 बजे तक सेवाएं बंद रहेगी। यूनियन की ओर से बकापुर फाटक और बाईपास फिल्लौर, नकोदर जालंधर बाइपास आहलोवाल ढेरिया के पास, करतारपुर तथा जालंधर शहर में भगत सिंह यादगार हाल से रोष मार्च निकाल कर संविधान चौक में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। बंद के दौरान रेलवे, सड़क परिवहन, बाजार तथा अन्य सेवाएं ठप की जाएंगी। जम्हूरी किसान सभा से मक्खन पल्लन, भारतीय किसान यूनियन कादियावाली के महासचिव कंवलजीत सिंह, किरती किसान यूनियन से दविंदर सिंह बसरा, एडवोकेट भाईचारे से एडवोकेट काहलों, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से जगजीत सिंह गाबा, सिख तालमेल कमेटी से हरपाल सिंह चड्डा, पेंडू मजदूर यूनियन से कश्मीर सिंह घुगशोर तथा सर्बजीत कौर ने भी बंद को समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!