आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबराए पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी।
जालंधर (rhrpnews) आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबराए सुबह सुबह कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह लक्की ओबराए गुरुद्वारा साहिब के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक एक या एक से अधिक हमलावर वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, वहीं आसपास के दुकानदारों ने डर के माहौल में तुरंत अपने-अपने शटर बंद कर लिए। फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके से कई खाली कारतूस बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को सौंप दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।लक्की ओबराए को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में लक्की ओबराय की मौत हो गई है। लक्की ओबराय जालंधर कैंट की प्रभारी राजविंदर कौर थियाड़ा के करीबी थे।
पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश या राजनीतिक कारणों से हमले की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।




अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर VARINDER GHUMAN की DEATH
आदमपुर हवाई अड्डे के लिए 5 अक्तूबर का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधीन आने वाले इस हवाई अड्डे से एक ही दिन में कुल 448 यात्रियों ने यात्रा की।
पंजाबी सिनेमा से दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬੁੱਢਾ ਦਲ 96 ਕਰੋੜੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਮਹਾਨ ਜਰਨੈਲ ਬਾਬਾ ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ।
जालंधर में बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का 1500 यौमे पैदाइश का ईद मिलादुन्नबी का जुलुस ए पाक निकाला गया ।
ਅੱਜ ਵਿਧਾਇਕ ਸੰਗਰੂਰ ਨਰਿੰਦਰ ਕੌਰ ਭਰਾਜ ਆਪਣੀ ਸਮੁੱਚੀ ਟੀਮ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਨਗਰ ਲੱਖੇਵਾਲ ਵਾਸੀਆ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਹੜ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਇਲਾਕਿਆ ਲਈ ਚਾਰੇ ਅਤੇ ਰਾਸ਼ਨ ਦੇ ਪੰਜ ਟਰੱਕ ਅਤੇ ਤਿੰਨ ਟਰਾਲੀਆ ਲੈ ਕੇ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ।