आदमपुर हवाई अड्डे के लिए 5 अक्तूबर का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधीन आने वाले इस हवाई अड्डे से एक ही दिन में कुल 448 यात्रियों ने यात्रा की।
जालंधर/आदमपुर (भगवान दास / जसकीरत राजा ) आदमपुर हवाई अड्डे के लिए 5 अक्तूबर का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधीन आने वाले इस हवाई अड्डे से एक ही दिन में कुल 448 यात्रियों ने यात्रा की, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। सोमवार को 202 यात्रियों का आगमन आदमपुर हवाई अड्डे पर हुआ, जबकि 246 यात्रियों ने यहां से उड़ान भरी। इस प्रकार कुल 448 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई।
इस बीच, इंडिगो एयरलाइंस ने एक बड़ी घोषणा की है। एयरलाइन ने 8 अक्तूबर से पंजाब से कोपेनहेगन (डैनमार्क) के लिए नई अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू करने की जानकारी दी है। अब यात्री आदमपुर, अमृतसर और चंडीगढ़ से मुंबई के रास्ते कोपेनहेगन के लिए यात्र कर सकेंगे। इंडिगो की यह सेवा सप्ताह में तीन दिन, मंगलवार, वीरवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। एयरलाइन के अनुसार, यात्रियों को इस अंतर्राष्ट्रीय मार्ग पर गर्म भोजन और पेय पदार्थों की सुविधा दी जाएगी। साथ ही, इंडिगो स्ट्रेच और इकोनॉमी कैबिन दोनों में यह सेवा उपलब्ध होगी।




अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर VARINDER GHUMAN की DEATH
पंजाबी सिनेमा से दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬੁੱਢਾ ਦਲ 96 ਕਰੋੜੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਮਹਾਨ ਜਰਨੈਲ ਬਾਬਾ ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ।
जालंधर में बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का 1500 यौमे पैदाइश का ईद मिलादुन्नबी का जुलुस ए पाक निकाला गया ।
ਅੱਜ ਵਿਧਾਇਕ ਸੰਗਰੂਰ ਨਰਿੰਦਰ ਕੌਰ ਭਰਾਜ ਆਪਣੀ ਸਮੁੱਚੀ ਟੀਮ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਨਗਰ ਲੱਖੇਵਾਲ ਵਾਸੀਆ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਹੜ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਇਲਾਕਿਆ ਲਈ ਚਾਰੇ ਅਤੇ ਰਾਸ਼ਨ ਦੇ ਪੰਜ ਟਰੱਕ ਅਤੇ ਤਿੰਨ ਟਰਾਲੀਆ ਲੈ ਕੇ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ।
ਹੜ ਪੀੜਤਾਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਆਖ਼ਰੀ ਊਮੀਦ ਐਨਜੀਓ : ਸੰਸਥਾਪਕ-ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਤਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ