जालंधर नगर निगम ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से गुरुवार को पक्का बाग इलाके में एक कुख्यात नशा तस्कर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर।
जालंधर (जसकीरत राजा) पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ‘के तहत एक निर्णायक कदम उठाते हुए, जालंधर नगर निगम ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से गुरुवार को पक्का बाग इलाके में एक कुख्यात नशा तस्कर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि पक्का बाग इलाके में हरविंदर सिंह के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। हरविंदर सिंह एक कुख्यात नशा तस्कर है, जिसके खिलाफ एन.डी.पी.एस एक्ट, शराब तस्करी और अन्य धाराओं के तहत 18 एफ.आई.आर. दर्ज हैं।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह कार्रवाई नशा माफिया के लिए एक कड़ा संदेश है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त करके न केवल कानून का पालन हो रहा है, बल्कि आस-पास के इलाकों को भी नशे के चंगुल से मुक्त किया जा रहा है। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने की वचनबद्धता दोहराते हुए, उन्होंने नागरिकों से सरकार द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर नशे से संबंधित जानकारी सांझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की इस पहल का स्थानीय निवासियों ने स्वागत किया। उन्होंने सरकार के साहसिक कदमों की सराहना की और कहा कि इससे नशा तस्करों को कड़ा संदेश जाएगा और जनता का विश्वास बढ़ेगा। लोगों ने राज्य में नशे के खिलाफ चल रही जंग में इस तरह की कार्रवाई को ऐतिहासिक और नशा मुक्त पंजाब बनाने की दिशा में एक आवश्यक कदम बताया।




आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबराए पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी।
अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर VARINDER GHUMAN की DEATH
आदमपुर हवाई अड्डे के लिए 5 अक्तूबर का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधीन आने वाले इस हवाई अड्डे से एक ही दिन में कुल 448 यात्रियों ने यात्रा की।
पंजाबी सिनेमा से दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬੁੱਢਾ ਦਲ 96 ਕਰੋੜੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਮਹਾਨ ਜਰਨੈਲ ਬਾਬਾ ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ।
जालंधर में बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का 1500 यौमे पैदाइश का ईद मिलादुन्नबी का जुलुस ए पाक निकाला गया ।