शिरोमणि अकाली के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से स. सरबजीत सिंह मक्कड़ को शिअद पंजाब का महासचिव नियुक्त किया गया।

 

जालंधर(विवेक/गुरप्रीत/लवजीत) :- शिरोमणि अकाली के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से स. सरबजीत सिंह मक्कड़ को शिअद पंजाब का महासचिव नियुक्त किया गया है। इससे जालंधर छावनी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। शिअद कैंट सर्किल के प्रधान तरुण गर्ग और उनके साथियों की तरफ से स. सरबजीत सिंह मक्कड़ को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स. सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि जिस विश्वास के साथ मुझे महासचिव की जिम्मेदारी दी गई, मैं पूरी निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करूंगा। पार्टी में जिम्मेदारी निभाने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ है, इसके लिए मैं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष स. सुखबीर सिंह बादल का आभारी हूँ। इस मौके शिअद कैंट प्रधान तरुण गर्ग, युथ प्रधान रोबिन कन्नौजिया, प्रधान एससी सेल अशोक नाहर, देहाती प्रधान विजय कुमार वैश, रोमी चौहान, मनोज कश्यप, अजय कर्मयोगी, हर्ष गुप्ता, कुलभूषण अग्रवाल, अजय कश्यप, कनिष्क कन्नू, चेतन गर्ग, कार्तिक कश्यप(आलू), आशीष मास्टर, हनी मल्होत्रा, सुरजित, रजत अरोड़ा, विष्णु गुप्ता, गुरमेल सिंह गोल्डी, रवि राजपूत, विक्की गुलाटी, कुलबीर कश्यप, रमेश कुमार व अन्य उपस्थित थे।

4 thoughts on “शिरोमणि अकाली के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से स. सरबजीत सिंह मक्कड़ को शिअद पंजाब का महासचिव नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!